केजरीवाल, किरण, माकन बुधवार को नामांकन करेंगे

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कई पार्टियों के कद्दावर उम्मीदवार बुधवार को नामांकन दाखिल करेंगे। इन उम्मीदवारों में आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी तथा कांग्रेस नेता अजय माकन प्रमुख रूप से शामिल हैं।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, मंगलवार तक विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के 362 उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर चुके थे।

नामांकन दाखिल करने वाले 362 उम्मीदवारों में कांग्रेस के 59, भाजपा के सात तथा आप के 60 उम्मीदवार शामिल हैं।

नामांकन की अंतिम तिथि 21 जनवरी है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में सात फरवरी को चुनाव होने हैं, जबकि परिणाम 10 फरवरी को आएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493