भाजपा हार का ठीकरा किरण के सिर फोड़ेगी : केजरीवाल

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहले ही हार मान ली है। उन्होंने कहा कि भाजपा हार का ठीकरा पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के सिर फोड़ेगी।

कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “जब वे चुनाव हारेंगे, तो इसका ठीकरा किरण बेदी के सिर फोड़ेंगे।”

कृष्णा नगर विधानसभा से ही किरण बेदी भाजपा की प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं।

आप प्रमुख ने कहा, हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं इसकी मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ‘जाल में फंसने’ के लिए भाजपा में शामिल हुई हैं।

कृष्णा नगर विधानसभा सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493