दिल्ली विधानसभा चुनाव बड़ी चुनौती : ब्रह्मा

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त एच.एस. ब्रह्मा ने मंगलवार को यहां कहा कि दिल्ली विधानसभा एक बड़ी चुनौती है।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का उद्घाटन करते समय एक जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, “चूंकि दिल्ली में विधानसभा चुनाव अकेले हो रहा है, इसलिए पूरी दुनिया की नजर इस पर है। दिल्ली देश की राजधानी है। दिल्ली पर शासन करने का अलग मतलब है..यह एक बड़ी चुनौती है।”

दिल्ली में सात फरवरी को मतदान होना है और 10 जनवरी को मतगणना होगी।

ब्रह्मा ने कहा कि मतदाता की यह जिम्मेदारी होगी कि वह अच्छे उम्मीदवार का चयन करे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि देश में अभी 83 करोड़ मतदाता हैं। यह संख्या यूरोप की जनसंख्या से अधिक है।

ब्रह्मा ने कहा कि आने वाले पांच सालों में मतदाताओं की संख्या आसानी से 85 करोड़ पहुंच जाएगी।

25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1950 में इसी दिन चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी।

छह दिवसीय कार्यक्रम के दौरान पंजीकरण और मतदान पर समस्याओं का जवाब दिया जाएगा और मतदाता स्थल और सुविधा केंद्र का एक नकली मॉडल तैयार कर चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493