जम्मू एवं कश्मीर : बीएसएफ चौकियों पर पाकिस्तानी गोलीबारी

जम्मू, 21 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तानी रेंजर्स ने बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर स्थित अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अकारण गोलीबारी शुरू कर दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “पाकिस्तान रेंजर्स ने आज सुबह अरनिया सेक्टर में तीन बीएसएफ चौकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी।”

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान ने सुबह छह बजे गोलीबारी शुरू की। वे छोटे व स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। बीएसएफ ने गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया है। इलाके में गोलीबारी चल रही है।”

अधिकारी ने कहा कि फिलहाल भारत की ओर से कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493