नई दिल्ली- महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन में गतिरोध के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार यहां सोमवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। राकांपा नेता अजीत पवार ने यह बात मुंबई में कही।
संभावना है कि दोनों सहयोगी पार्टियों के शीर्ष नेता महाराष्ट्र के ताजा राजनीतिक हालात पर चर्चा करेंगे। वे राज्य में नई सरकार के गठन के लिए भाजपा से नाराज शिवसेना को समर्थन देने के बारे में कांग्रेस-राकांपा गठबंधन का रुख स्पष्ट कर सकते हैं।
शिवसेना ने 175 विधायकों के समर्थन का दावा किया है।
dharmpath.com dharmpath