किरण बेदी बुधवार को नामांकन दाखिल करेंगी

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र से बुधवार को नामांकन दाखिल करेंगी।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि बेदी कृष्णा नगर के लाला लाजपत राय चौक पर एक रैली में हिस्सा लेने के बाद उप विभागीय दंडाधिकारी के कार्यालय पर नामांकन दाखिल करने जाएंगी।

कृष्णा नगर को भाजपा का मजबूत पारंपरिक गढ़ माना जाता है।

पिछले विधानसभा चुनावों में पार्टी ने वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन को इस सीट से चुनाव में खड़ा किया था, जो वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्य हैं।

दिल्ली में सात फरवरी को विधानसभा चुनाव के तहत मतदान होने हैं, जिसके परिणाम 10 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493