आस्ट्रेलियन ओपन : आसान जीत के साथ मरे तीसरे दौर में

मेलबर्न, 21 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी और मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन एंडी मरे शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को आस्ट्रेलिया के मारिंको मातोसेविक को 6-1, 6-3, 6-2 हराकर आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में पहुंच गए।

छठे वरीय 27 वर्षीय मरे ने मार्गरेट कोर्ट अरेना में भीषण गर्मी के बीच एक घंटे 42 मिनट में यह मुकाबला जीता। पूरे मैच में मरे ने केवल 12 अनफोस्र्ड एरर किए।

मरे अब अगले दौर में पुर्तगाल के जोआवो सुसा के खिलाफ खेलेंगे।

जीत के बाद उत्साहित मरे ने कहा, “मैंने सचमुच अच्छा खेला। मेरी सर्विस शुरू से ही अच्छी रही और मैं गेंद पर भी बेहतर प्रहार करने में कामयब रहा।”

मरे ने कहा कि उन्हें शुरुआत में ही यह पता चल गया था कि उनके प्रतिद्वंद्वी लय में नहीं है। मरे के अनुसार इसलिए उन्होंने अपने खेल में विविधता लाई ताकि आस्ट्रेलियाई मारिंको को ज्यादा मुश्किल में डाला जा सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493