विश्व कीर्तिमान स्थापित करने पर गर्व है : भक्ति

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय ओपन वाटर चैम्पियन तैराक भक्ति शर्मा ने बुधवार को कहा कि वह विश्व कीर्तिमान स्थापित करने और भारत को गौरव बढ़ाकर बेहद खुश और उत्साहित हैं।

भक्ति ने 10 जनवरी को अंटार्कटिक महासागर में एक डिग्री सेल्सियस तापमान पर 52 मिनट में 1.4 मील की दूरी तय कर नया ओपन वाटर तैराकी में नया विश्व कीर्तिमान कायम किया।

ब्रिटेन की ओपन वाटर चैम्पियन लेविस पुग और अमेरिका की लिन कॉक्स का रिकॉर्ड तोड़ने के साथ-साथ भक्ति ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला भी बनीं।

भक्ति ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा, “अंटार्कटिक महासागर में पानी बेहद ठंडा था और मैं पानी मैं तैर रहे बर्फ के छोटे-बड़े टुकड़ों को देख सकती थी। इन टुकड़ो ने मेरे रास्ते को और कठिन बनाया।”

भक्ति के अनुसार पानी में उतरने से पहले उन्हें अपने देश का ख्याल आया और लगा कि यही मौका है जब वह अपने देश का मान बढ़ा सकती हैं।

विश्व कीर्तिमान बनाने के बाद भक्ति अभी हाल ही में भारत लौटी हैं।

इसके साथ ही भक्ति ने दुनिया के सभी पांच महासागरों में तैरने का 12 साल पुराना कीर्तिमान भी तोड़ा दिया। भक्ति के इस अभियान को हिंदुस्तान जिंक ने प्रायोजित किया और इसके लिए उन्होंने इस कंपनी को भी शुक्रिया कहा।

भक्ति ने कहा कि वह राजस्थान में महिलाओं के सशक्तिकरण और कुपोषित बच्चों के विकास के लिए काम करेंगी। साथ ही वह 10 लड़कियों को ओपन वाटर तैराकी का प्रशिक्षण भी देंगी।

हिंदुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिलेश जोशी ने भी कहा कि कंपनी भक्ति को भविष्य के अभियानों के लिए मदद देना जारी रखेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493