शिमला, 6 जनवरी – हिमाचल प्रदेश के शिमला क्षेत्र में सोमवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। यहां मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के जानमाल की हानि नहीं हुई है।
सुबह 5.18 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 पाई गई। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था।
dharmpath.com dharmpath