धीमी ओवर गति के कारण भारतीय टीम पर फिर लगा जुर्माना

दुबई, 3 फरवरी – भारतीय क्रिकेट टीम पर रविवार को माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें और अंतिम टी-20 मैच में धीमी ओवर गति के कारण 20 फीसदी का जुर्माना लगा है। मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने उस मैच में विराट कोहली की जगह कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम को समय सीमा के अंदर निर्धारित ओवर पूरा न कर पाने के कारण यह जुर्माना लगाया है। भारतीय टीम समय सीमा में एक ओवर कम फेंक पाई।

आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार तय समय में ओवर न फेंकने के कारण खिलाड़ियों पर प्रति ओवर के हिसाब से 20 फीसदी का जुर्माना लगता है।

रोहित ने अपनी गलती मानी और सजा को स्वीकार किया। इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

मैदानी अंपायर क्रिस ब्राउन और शॉन हेग के अलावा तीसरे अंपायर एश्ले मेहरोत्रा ने यह आरोप लगाए थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493