हैरी स्टाइल्स मेरे नाम से परिचित नहीं थे : मेगन

लॉस एंजेलिस, 22 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका मेगन ट्रेनर का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि हैरी स्टाइल्स उन्हें साथ काम करने से पहले जानते थे।

लॉस एंजेलिस, 22 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका मेगन ट्रेनर का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि हैरी स्टाइल्स उन्हें साथ काम करने से पहले जानते थे।

पिछले साल अपने गाने ‘ऑल अबाउट दैट बास’ से चर्चा में आईं मेगन ने ‘वन डायरेक्शन’ के गायक हैरी के साथ एक गीत के लिए साथ काम किया है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, इस गीत पर गाने की रिकार्डिग नहीं हुई, लेकिन वह हैरी के गीत लिखने की कला से हैरान रह गईं।

बीबीसी रेडियो वन के अनुसार, मेगन ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि साथ काम करने से पहले वह मुझे जानते थे। वह बेहद बेहद प्रतिभाशाली गीतकार हैं। मैं बेहद प्रभावित हूं।”

मेगन को उनके गाने के लिए ग्रैमी अवार्ड्स के ‘रिकार्ड आफ द ईयर’ की श्रेणी में नामित किया गया है। वह इस अवार्ड समारोह को लेकर काफी घबराई हुई हैं, जिसका आयोजन आठ फरवरी को होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493