जौरा के लिए जोर लगाते-लगाते पत्रकार से जोर लगा बैठे मप्र भाजपा मीडिया प्रभारी

(खुसुर-फुसुर) – मप्र भाजपा bjp मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पराशर और एक धाकड़ पत्रकार के बीच bjp president भाजपा अध्यक्ष के कक्ष में गर्मागर्म बहस और अपशब्दों का प्रयोग हुआ ,अध्यक्ष राकेश सिंह की उपस्थिति में यह शो मीडिया प्रभारी द्वारा किया गया ,पत्रकार महोदय ने भी जम कर मोर्चा संभाला बाद में अध्यक्ष ने रेफरी की भूमिका निभाते हुए मामला शांत करवाया,मीडिया प्रभारी चुनावों के बाद से अवसाद में हैं और सूत्रों ने बताया जौरा में भी उनका जोर नहीं चल पा रहा है. चम्बल का पानी पिए ये महाशय जब मीडिया प्रभारी बन कर आये थे तो श्रीहीन थे लेकिन वर्तमान चुनावों में भले ही भाजपा हार गयी लेकिन महाशय की किस्मत चमक गयी और उन्होंने श्री विद्या की साधना जम की।

पत्रकारों से उन्होंने सम्बन्ध पहले से ही अच्छे नहीं रखे अब उन्हें इस पद का मोह भी नहीं रहा ,चम्बल के केंद्रीय मंत्री के कृपापात्र पर अब विधायकी चुनाव लड़ने का जोर आ गया है ,साहब ने जौरा के लिए के लिए जोर लगा भी दिया है अब देखना है क्या गुल खिलता है ?

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493