एफकॉन कप से बाहर हुए शिंकाला

बाटा, 20 जनवरी (आईएएनएस)। जांबिया के फुटबाल खिलाड़ी नेथन शिंकाला घुटने की चोट के कारण अफ्रीकन कप ऑफ नेशन्स (एफकॉन) फुटबाल टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सोमवार रात टीम के चिकित्सक जोसेफ काबुंगो ने बताया कि शिंकाला को यह चोट रविवार को डीआर कांगो के खिलाफ मैच के दौरान 85वें मिनट में लगी।

डिफेंडर के तौर पर खेलने वाले शिंकाला का टूर्नामेंट से बाहर होना जांबिया के लिए बड़ा झटका है। उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2012 में एफकॉन टूर्नामेंट से ही की थी।

पूर्व में 2012 में एफकॉन टूर्नामेंट जीत चुका जांबिया अगले मैच में ट्यूनिशिया से भिड़ेगा। ग्रुप-बी के अपने आखिरी मैच में जांबिया 26 जनवरी को केप वर्दे के खिलाफ खेलेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493