आस्ट्रेलियन ओपन : युगल में बोपन्ना जीते, भूपति की हार

मेलबर्न, 22 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के रोहन बोपन्ना और उनके कनाडाई साथी डेनियल नेस्टर साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष युगल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं लेकिन गुरुवार को भारत के ही दिग्गज महेश भूपति और उनके आस्ट्रियाई साथी जुर्गेन मेलजर को हार मिली।

बोपन्ना और नेस्टर की सातवीं वरीय जोड़ी ने पहले दौर के मुकाबले में साइप्रस के मार्कस बघदातिस और आस्ट्रेलिया के मारिंको मातोसेविक को 7-6 (2), 7-5 से हराया। यह मैच एक घंटा 36 मिनट चला।

दूसरी ओर, भूपति और मेलडर को अर्जेटीना के दिएगो स्वार्टमैन और होरासियो जेबालोस के हाथों 4-6, 3-6 से हार मिली। यह मैच एक घंटा सात मिनट चला।

भूपति और मेलजर ने इस मैच में 27 बेजां गलतियां कीं। इनमें से 12 पहले और 15 दूसरे सेट में की गईं। दूसरी ओर उनके विपक्षियों ने सिर्फ नौ बेजां गलतियां कीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493