भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा- नहीं दिया इस्तीफा

भोपाल – भाजपा के विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कोल और संजय पाठक देर रात मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। लगभग एक घंटे की बातचीत के बाद जब मैहर विधायक त्रिपाठी बाहर निकले तो उन्होंने इस खबर को गलत बताया कि उन्होंने इस्तीफा दिया। उनका कहना था कि वह अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने आए थे। जब उनसे पूछा गया कि आप किसके साथ है उन्होंने कहा कि वे उसके साथ है जो वसुधैव कुटुम्बकम की बात करता हो। आप समझ लीजिए मैं किसके साथ हूं। पहले यह चर्चा थी कि नारायण त्रिपाठी और शरद कोल ने इस्तीफा दे दिया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493