बैडमिंटन : एक्सेलसन ने जीता ऑल इंग्लैंड ओपन का पुरुष एकल खिताब

बर्मिघम- डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने रविवार को चाइनीज ताइपे के तेन चेन चोउ को हराकर ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप का पुरुष एकल खिताब जीत लिया। टूर्नामेंट के दूसरे सीड खिलाड़ी एक्सेलसन ने पहली सीड चोउ को 46 मिनट के भीतर 21-13, 21-14 से हराया।

इन दोनों के बीच यह कुल 12वां मुकाबला था। वर्ल्ड नम्बर-7 एक्सेलसन की 10 बार जीत हुई है जबकि वर्ल्ड नम्बर-1 चोउ दो बार जीते हैं।

टूर्नामेंट का महिला युगल खिताब जापान की युकी फुकुशियामा और सायाका हिरोता ने जीता। सायाका और युकी ने चीन की यूई दू और यिन हुई ली को 46 मिनट में 21-13, 21-15 से हराया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493