झारखंड : रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका मंदिर में विदेशी नागरिक के प्रवेश पर प्रतिबंध

रांची, 18 मार्च-कोरोना का खौफ झारखंड में भी असर करने लगा है। धार्मिक स्थलों पर भी इसका असर देखा जा रहा है। झारखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका के मंदिर में विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला प्रशासन ने विदेशी नागरिकों के मंदिर में प्रवेश पर रोक से संबंधित आदेश भी जारी कर दिया है। रामगढ़ जिले के उपायुक्त संदीप सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। संदीप सिंह ने ट्वीट में लिखा, “कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए रजरप्पा समेत जिले के सभी मंदिर, चर्च और गुरुद्वारों में विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर रोक है।”

झारखंड का लोकप्रिय पतरातू लेक रिसोर्ट को पर्यटन विभाग ने 14 अप्रैल तक बंद कर दिया है। इस अवधि में रिसोर्ट पूरी तरह बंद रहेगा।

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उच्चस्तरीय बैठक के बाद विधानसभा में सभी स्कूलए कॉलेज, मॉल व पर्यटन स्थलों को 14 अप्रैल, 2020 तक बंद करने के निर्देश जारी किए थे।

इधर, राजधानी रांची में सिविल कोर्ट से बुधवार को लोगों को बाहर निकाल दिया गया। कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका के चलते सीमित लोगों को कोर्ट में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493