Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को पटना आएंगे | dharmpath.com

Wednesday , 7 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को पटना आएंगे

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को पटना आएंगे

पटना, 22 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह अपनी दो दिवसीय बिहार यात्रा पर शुक्रवार को पटना आएंगे।

भाजपा बिहार इकाई के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता संजय मयूख ने गुरुवार को बताया कि शाह शुक्रवार को पटना के बेटनरी कॉलेज मैदान में भाजपा अति पिछड़ा मंच द्वारा आयोजित समाजवादी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह को संबोधित करेंगे।

उसी दिन वह पार्टी के पदाधिकारियों की एक बैठक में भी शामिल होंगे। बिहार में सदस्यता अभियान के मुद्दे पर भी शाह पार्टी कार्यकर्ता, जिला और प्रखंड अध्यक्षों से विचार विमर्श करेंगे।

उन्होंने बताया कि यात्रा के दूसरे दिन शनिवार को शाह कदमकुआं स्थित जयप्रकाश नारायण संग्रहालय का निरीक्षण करेंगे और दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। अध्यक्ष बनने के बाद शाह की यह पहली बिहार यात्रा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को पटना आएंगे Reviewed by on . पटना, 22 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह अपनी दो दिवसीय बिहार यात्रा पर शुक्रवार को पटना आएंगे। भाजपा बिहार इकाई के उपाध्यक्ष और पटना, 22 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह अपनी दो दिवसीय बिहार यात्रा पर शुक्रवार को पटना आएंगे। भाजपा बिहार इकाई के उपाध्यक्ष और Rating:
scroll to top