मुजफ्फरपुर सांप्रदायिक हिंसा की जांच एसआईटी के जिम्मे

पटना, 22 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में रविवार को भड़की सांप्रदायिक हिंसा मामले की जांच अब पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) करेगी।

बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) गुप्तेश्वर पांडेय ने गुरुवार को बताया कि सरैया थाना क्षेत्र के अजीजपुर गांव में फैली सांप्रदायिक हिंसा मामले की जांच अब विशेष जांच दल द्वारा किया जाएगा। इस दल में पांच सदस्य शामिल हैं जिसका नेतृत्व सरैया के पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार करेंगे।

उन्होंने बताया इस दल की मॉनिटरिंग अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस महानिरीक्षक करेंगे।

उल्लेखनीय है कि अजीजपुर बलियारा गांव में रविवार को अपहृत एक युवक का शव मिलने के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी। कई घरों को फूंक दिया गया था तथा तोड़फोड़ की गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493