उप्र : लखनऊ में बारिश, ठंड बढ़ी

लखनऊ, 23 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश में भी हो रहा है। राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों तक यह रुख बरकरार रहने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के मुताबिक, शुक्रवार को बारिश रूकेगी, लेकिन सर्द हवाएं चलेंगी और आसमान में बदली छाई रहेगी।

गुप्ता ने रविवार को भी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा शुक्रवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री, कानपुर का 5.6 डिग्री, इलाहाबाद का 6.2 डिग्री और गोरखपुर का सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493