सुशांत की मौत के बाद डिप्रेशन पर बोले उथप्पा

मुंबई- बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भारतीय क्रिकेटर रोबिन उथप्पा ने कहा है कि अगर आप ठीक नहीं हो तो यह बुरी बात नहीं है और जरूरी है कि हम उस पर चर्चा करें जो हमारे अंदर चल रहा है। सुशांत ने रविवार को अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। यह हालांकि अभी साफ नहीं है लेकिन ऐसी चचार्एं हैं कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे।

भारत की 2007 की टी-20 विश्व कप जीत का हिस्सा रहे उथप्पा ने हाल ही में कुछ दिन पहले कहा था कि वह डिप्रेशन में थे और उनके दिमाग में आत्महत्या करने के विचार आ रहे थे।

उथप्पा ने ट्वीट किया, समझ से परे। आप जिस दर्द से गुजरे हो उसके बारे में सोच भी नहीं सकता। मेरी दुआएं आपके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।

उन्होंने लिखा, मैं इसे बार-बार नहीं दोहरा सकता। हम जो महसूस कर रहे हैं उसके बारे में बात करने की जरूरत है। हम जितना समझते हैं उससे ज्यादा मजबूत होते हैं। अगर आप ठीक नहीं हैं तो कोई बात नहीं है।

34 साल के सुशांत बिहार के थे। उन्होंने पटना और नई दिल्ली में पढ़ाई की थी। इसके बाद वो मुंबई चले गए।

उन्होंने सीरियल पवित्र रिश्ता से अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद वे फिल्मों में आ गए और काई पो चे, शुद्ध देसी रोमांस, एमएस धोनी.. द अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ और छिछोरे जैसी फिल्में कीं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493