# Kangana Ranaut को मिली Y+ श्रेणी की सुरक्षा

दिल्ली – #Kangana Ranaut को Y+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने फैसला लिया है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना रनोट मुखर हैं और बॉलीवुड के कुछ लोगों के खिलाफ खुलकर बयानबाजी कर रही हैं। इस बीच, शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत से भी उनका पंगा हो गया था। संजय राउत ने #Kangana Ranaut के खिलाफ बयान दिया तो शिवसैनिकों ने एक्ट्रेस का विरोध शुरू कर दिया। तब से #Kangana Ranaut को सुरक्षा देने की मांग की जा रही थी, जिसे सोमवार को गृहमंत्रालय ने स्वीकार कर लिया। सुरक्षा मिलने के बाद #Kangana Ranaut ने ट्वीट कर अमित शाह का शुक्रिया अदा किया। देश में यह सुरक्षा का तीसरा स्तर होता है। कम खतरे वाले लोगों को यह सुरक्षा दी जाती है। कुल 11 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं, जिसमें दो कमांडो शामिल हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493