भाजपा सरकार द्वारा कंगना को सुरक्षा प्रदान किये जाने को लेकर माँ आशा रनौत ने मोदी और शाह को दिया धन्यवाद

मुंबई, 11 सितंबर – अभिनेत्री कंगना रनौत #kangna ranaut की मां आशा रनौत ने शिवसेना नेताओं के साथ चल रही तनातनी के बीच कंगना को वाई-प्लस सुरक्षा मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस अनुकंपा ने उन्हें भाजपा समर्थक बना दिया है।

द ट्रिब्यून को दिए वीडियो साक्षात्कार में आशा रनौत ने कहा, समूचे देश की दुआएं कंगना के साथ हैं। मुझे गर्व है कि मेरी बेटी हमेशा सच के साथ खड़ी होती है। मैं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद देती हूं। हम अभी पार्टी (भाजपा) से नहीं जुड़े हैं। हम कांग्रेस से हैं। मेरे ददिया ससुर कांग्रेस के सदस्य थे। वे (भाजपा) जानते हैं कि हम शुरू से ही कांग्रेसी हैं, फिर भी उन्होंने हमारा समर्थन किया, हमारी मदद की।

उन्होंने कहा, अगर मेरी बेटी को सुरक्षा नहीं मिलती तो राम जाने उसके साथ क्या हो जाता।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493