मुंबई-बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट से विवादों के बीच महाराष्ट्र के सीएम उद्धवठाकरे राज्य के लोगों को संबोधित किया। हालांकि न तो उन्होंने कंगना-शिवसेना के बीच चल रहे विवाद पर कुछ बोला और न ही शिवसैनिकों द्वारा नेवी के पूर्व अफसर की पिटाई पर बात की। अपने संबोधन के शुरुआत में ही उन्होंने साफ कर दिया कि वो आज राजनीतिक मसलों पर बात नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। पिछले दिनों मैंने कई मुसीबतों का सामना किया है और आगे भी राजनीतिक साइक्लोन का सामना करता रहूंगा, लेकिन मेरी खामोशी को मेरी मजबूरी न समझे।
dharmpath.com dharmpath