रूसी दूतावास में लगी आग पर काबू पाया गया

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के चाणक्यपुरी स्थित रूसी दूतावास के हेल्थ क्लब में रविवार सुबह आग लग गई। आग पर हालांकि, काबू पा लिया गया है।

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के चाणक्यपुरी स्थित रूसी दूतावास के हेल्थ क्लब में रविवार सुबह आग लग गई। आग पर हालांकि, काबू पा लिया गया है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया, “रूसी दूतावास के मिनी हेल्थ क्लब के भूतल में सुबह करीब 10 बजे आग लग गई। घटनास्थल पर दमकल की छह गाड़ियां रवाना की गई और उन्हें आग पर काबू पाने में एक घंटे लगे।”

पुलिस का कहना है कि आग क्लब में शार्ट सर्किट के वजह से लगी। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493