ओबामा ने महात्मा को श्रद्धांजलि दी, पौधा लगाया (लीड-1)

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रविवार को राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पचक्र चढ़ाया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ओबामा भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेने यहां आए हुए हैं।

ओबामा के साथ इस दौरान मिनिस्टर इन वेटिंग पीयूष गोयल और राजघाट के अधिकारी मौजूद थे।

ओबामा ने शांति के प्रतीक इस स्मारक की परिक्रमा की, पुष्पचक्र चढ़ाया और पुष्पांजलि अर्पित की। वह वहां कुछ समय मौन खड़े रहे।

गांधी समाधि का चबूतरा और पूरा परिसर फूलों से सजाया गया था।

ओबामा ने इसके बाद अतिथि पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए।

ओबामा यहां तीन दिवसीय दौरे पर हैं और वह अक्सर महात्मा गांधी की विरासत को याद करते हैं और उन्हें अपना प्रेरणास्रोत बताते हैं।

ओबामा को महात्मा गांधी की अर्धप्रतिमा और उनके सामाजिक संदेश के सात संकल्प प्रदान किए गए। उसके बाद उन्होंने गांधी स्मारक परिसर में पीपल का एक पौधा लगाया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493