न्यूयॉर्क में शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 2 मरे

न्यूयॉर्क, 26 जनवरी (आईएएनएस)। न्यूयॉर्क में एक शॉपिंग मॉल के अंदर हुई गोलीबारी में दो लोग मारे गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी स्थानीय समयानुसार रविवार अपराह्न् करीब 2.45 बजे लोवर मैनहट्टन के सिक्थ एवेन्यू व 23 स्ट्रीट में होम डिपो स्टोर में हुई।

पुलिस ने पुष्टि की है कि एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दूसरे को अस्पताल में मृत घोषित किया गया।

मृतकों की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। इसके अलावा गोलीबारी की वजह भी स्पष्ट नहीं हुई है।

अमेरिकी टेलीविजन नेटवर्क ‘सीबीएस’ की रिपोर्ट के अनुसार, शॉपिंग मॉल में कार्यरत एक कर्मचारी ने स्वयं को गोली मारने से पूर्व एक अन्य आदमी को गोली मारी, जो प्रकाश विभाग में सुपरवाइजर था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493