हालेप को हराकर माकारोवा आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में

मेलबर्न, 27 जनवरी (आईएएनएस)। रूस की एकातेरिना माकारोवा ने तीसरी वरीय सिमोना हालेप को हराकर मंगलवार साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के महिला एकल मुकाबलों के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मेलबर्न पार्क में हुए इस मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए माकारोवा को सिर्फ 68 मिनट लगे। माकारोवा ने यह मैच 6-4, 6-0 से जीता।

अगले दौर में माकारोवा का सामना अपने ही देश की मारिया शारापोवा से होगा, जिन्होंने क्वार्टर फाइनल में इयुजिनी बोचार्ड को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराया।

26 साल की माकारोवा पहली बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची हैं। बीते साल वह चीन की ली ना के हाथों चौथे दौर में हार गई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493