भारत ने वेस्‍टइंडीज को दूसरे मैच में 8 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्‍जा

कोलकाता-टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को शुक्रवार को कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में आठ रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 2-0 से अजेय बढ़त बना लिया। वनडे के बाद टी-20 सीरीज पर कब्जा कर लिया। तीसरा टी-20 मैच रविवार को इसी ग्राउंड पर खेला जाएगा। दूसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। वेस्टइंडीज को 187 रनों को लक्ष्य दिया। जवाब में वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493