लोकसभा में आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक 2022 पारित

नई दिल्ली-सोमवार को लोकसभा में आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक, 2022 को मंजूरी मिल गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने आज सोमवार को लोकसभा में दण्ड प्रक्रिया विधेयक 2022 (Criminal Procedure Bill 2022) को पेश किया। बिल पेश करते हुए उन्होंने कहा कि यह नया विधेयक 1920 के बंदी शिनाख्त कानून की जगह लेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 1920 का बंदी शिनाख्त कानून समय और विज्ञान के अनुसार नहीं और दोष सिद्ध साबित करने में बड़ी बाधा साबित हो रहा है।उन्होंने कहा कि यह बिल किसी दोष को सिद्ध करने में एजेंसियों की मदद करेगा। उन्होंने कहा कि जब तक दोष सिद्ध का प्रमाण नहीं बढ़ता तब तक देश में कानून व्यवस्था और देश की आंतरिक सुरक्षा दोनों को स्थापित करना, मजबूत बनाना और उसे बहाल करना एक संभव नहीं है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए इस बिल को लेकर आज मैं सदन में आया हूं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493