नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान यमुना नदी में हुए दो अलग-अलग हादसों में चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पश्चिमी दिल्ली स्थित बवाना नहर में सोमवार शाम प्रतिमा विसर्जन के दौरान गहरे पानी में जाने के कारण डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। डूबने वाले तीन लोगों की पहचान 23 वर्षीय रजनीकांत शर्मा, 23 वर्षीय मुकेश शर्मा व 26 वर्षीय अभिषेक झा के रूप में हुई है।
वहां मौजूद लोगों ने पुलिस व गोताखोरों को खबर दी, लेकिन उनके शव नहीं मिले।
वहीं दूसरी घटना में 25 वर्षीय राजीव की मूर्ति विसर्जन के दौरान इसी नहर में डूबने से मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath