दिल्ली में तेज आंधी की संभावना,कुछ राज्यों में बारिश की सम्भावना

दिल्ली – राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी का कहर जारी है। मई में अत्यधिक गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार मई में आगे और भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। साथ ही चिलचिलाती धुप के साथ गर्म हवाओं की लहर भी चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन में तेज धूप खिली रहेगी। वहीं मध्यप्रदेश के भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। आसमान साफ बना रहेगा। पहाड़ी राज्यों में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं राजस्थान के जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। राजस्थान में भी पिछले कुछ दिनों में तेजी से तापमान बढ़ा है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493