Earthquake: लखनऊ सहित यूपी के कई जिलों में भूकंप,रिक्टर पैमाने पर 5.2 रही तीव्रता

Earthquake In Lucknow: लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार की रात करीब 1 बजकर 12 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप की  रिक्टर स्केल पर  5.2 मैग्नीट्यूड मापी गई है. मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप तब रात में 1 बजकर 12 मिनट पर आया था, जन्माष्टमी की वजह से लोग घरों में जगे थे. भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए. भूकंप  प्रदेश के कई जिलों में महसूस किया गया.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार 1.12 बजे 5.2 तीव्रता का भूकंप आया और भूकंप की गहराई जमीन से 82 किमी नीचे थी. भूकंप का केंद्र उत्तर प्रदेश के लखनऊ से 139 किमी उत्तर-पूर्व में करीब यूपी के लखनऊ के निकट बहराइच में बताया जा रहा है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493