mathura bankebihari mandir news श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर ठाकुर बिहारी मंदिर में होने वाली प्रसिद्ध मंगला आरती के समय दर्दनाक हादसा हो गया. रात करीब 1.55 पर मंदिर में भगदड़ मच गई, जिसके कारण 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती साल में सिर्फ एक बार होती है. ऐसे में इसके प्रति आस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है. बताया जा रहा है कि इसी आरती के दौरान जबरदस्त भीड़ हो गई. घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है.
dharmpath.com dharmpath