Uttarkashi Avalanche: उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन में 10 पर्वतारोहियों की मौत, 24 अभी भी लापता

Uttarkashi Avalanche: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में डोकरानी बामक ग्लेशियर में मंगलवार को हुए हिमस्खलन (एवलांच) में अभी तक दस लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। 24 पर्वतारोही इस हिमस्खलन की चपेट में आकर अभी और 24 पर्वतारोही लापता हैं। एवलांच की चपेट में आने वाले सभी पर्वतारोही नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्रशिक्षण के लिए यहां मौजूद थे। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि ‘निम’ के 34 प्रशिक्षु पर्वतारोहियों और सात प्रशिक्षकों की एक टीम वापस आते समय हिमस्खलन में फंस गई। उन्होंने कहा कि दस शव दिखे हैं जिनमें से चार को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हिमस्खलन सुबह 8.45 बजे हुआ। जबकि डीआईजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि एयरफोर्स से शासन ने संपर्क किया है। तीन हेलीकॉप्टर पूरे क्षेत्र की रेकी करेंगे। एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सहस्त्रधारा हेलीपैड से एसडीआरएफ की पांच टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। तीन टीमों को रिजर्व में रखा गया है। जरूरत पड़ने पर इन टीमों को भी रवाना किया जाएगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493