ममता ने शहीद सैन्य अधिकारी को दी श्रद्धांजलि

कोलकाता, 29 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए कर्नल एम.एन.राय के परिवार के प्रति गुरुवार को संवेदना व्यक्त की।

ममता ने ट्वीट किया, “एक ट्वीट करने से दुख कम नहीं होगा। मेरी संवेदनाएं कर्नल रॉय के परिवार के साथ हैं। भारत के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले सभी शहीदों को मैं नमन करती हूं।”

इस साल गणतंत्र दिवस पर 39 वर्षीय कर्नल राय को वीरता के लिए युद्ध सेवा पदक दिया गया था। उनका अंतिम संस्कार राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को किया गया।

गणतंत्र दिवस के एक दिन बाद मंगलवार को हुई मुठभेड़ में जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल संजीवन सिंह भी शहीद हो गए थे। मुठभेड़ के दौरान हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकवादी भी मारे गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493