आस्ट्रेलियन ओपन : बर्डिख को हरा फाइनल में पहुंचे मरे

मेलबर्न, 29 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड के शीर्ष टेनिस स्टार एंडी मरे ने गुरुवार को चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिख को मात देकर आस्ट्रेलियन ओपन पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मरे चौथी बार आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहे हैं, हालांकि अब तक उन्हें यहां अपनी पहली खिताबी जीत का इंतजार है।

मरे ने रॉड लेवर अरेना में हुए सेमीफाइनल मैच में बर्डिख से टाईब्रेकर में पहला सेट गंवाने के बाद जबरदस्त वापसी की और बिना एक भी गेम गंवाए दूसरा सेट जीत लिया।

तीसरा सेट जीतने में भी मरे को खास दिक्कत नहीं हुई, हालांकि चौथे सेट में एकबार फिर उन्हें कड़ी चुनौती झेलनी पड़ी।

मरे को हालांकि जीत के लिए तीन घंटे 26 मिनट पसीना बहाना पड़ा।

फाइनल मैच में मरे को सर्वोच्च विश्व वरीय सर्बिया के नोवाक जोकोविक और मौजूदा चैम्पियन स्विट्जरलैंड के स्टानिस्लास वावरिंका के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के विजेता से भिड़ेंगे।

मरे इससे पहले 2010, 2011 और 2013 में आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल तक का सफर तय कर चुके हैं, हालांकि उन्हें 2010 में स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और अगले दोनों बार जोकोविक ने फाइनल में हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493