bhopal news:बिना लाउड-स्पीकर अखंड रामायण आयोजन की सराहनीय पहल

भोपाल: आईये आपको ऐसी खबर से परिचित करवाते हैं जो आज के इस समय में लीक से हट कर है,भोपाल की लहारपुर कालोनी,बाग़ मुगलिया एक्सटेंशन के निवासियों ने बिना लाउड-स्पीकर के अखंड रामायण पाठ की मुहीम छेड़ रखी है,यहाँ के रहवासियों ने संकल्प किया की वे किसी भी प्रकार के प्रदूषण फैलाने के कारकों से दूर रहेंगे,इसके अंतर्गत वर्तमान में श्री सत्यनारायण मालवीय जी के घर पर बिना लाउडस्पीकर के अखंड रामायण का पाठ किया जा रहा है.

मालवीय जी LIG लहारपुर में निवास करते हैं एवं इनके इस कदम की क्षेत्र वासियों ने मुक्त-कंठ से प्रशंसा शुरू कर दी है. क्षेत्र के पर्यावरण हितैषी उमाशंकर तिवारी ने बताया की इसके पूर्व श्री रमाशंकर मिश्रा एवं उनके स्वयं के घर में यह कार्यक्रम बिना लाउड-स्पीकर किया जा चुका है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493