नई दिल्ली: इंडियन एयर फोर्स (IAF ) ने मिग -21 लड़ाकू विमानों के पूरे बेड़े की उड़ानों (MiG-21 fighter Aircraft fleet) पर तब तक के लिए रोक दिया है, जब तक कि इस महीने की शुरुआत में राजस्थान में मिग -21 बाइसन विमान के हादसे के कारणों की जांच नहीं हो जाती है.बता दें कि 8 मई को एक गाँव में सूरतगढ़ एयरपोर्ट से मिग -21 बाइसन विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई थी. भारतीय वायु सेना के पास 31 लड़ाकू विमान स्क्वाड्रन हैं, जिनमें तीन मिग -21 बाइसन संस्करण शामिल हैं.
dharmpath.com dharmpath