Weather News Today: देश के कई राज्यों के लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है. पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और बिहार में आज तेज बारिश का अलर्ट किया गया है.वेस्ट बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में भी आज और कल भारी बारिश हो सकती है.मौसम विभाग के ट्विटर पर दी गई जानकारी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, झारखंड में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है. राजस्थान के कई इलाकों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है.
dharmpath.com dharmpath