Weather News: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने से चिलचिललाती गर्मी से राहत मिली है. पूर्वी यूपी के कई जिलों में शुक्रवार सुबह से तेज हवाएं चल रही हैं और हल्की बारिश हो रही है.मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में आज तेज बारिश होगी. मौसम विभाग का कहना है कि 26 मई तक उत्तर-पश्चिम. पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.
dharmpath.com dharmpath