गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन समारोह हुआ रद्द

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में हुए भयानक ट्रेन हादसे को देखते हुए देश के अलग-अलग राज्यों में आयोजित कार्यक्रमों को रद्द किया जा रहा है. ऐसे में अब गोवा के मडगांव स्टेशन पर गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने का समारोह भी स्थगित कर दिया गया. इस बात की जानकारी कोंकण रेलवे के एक अधिकारी ने दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज (3 जून) वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने वाले थे. इसके समारोह के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को मडगांव स्टेशन पर मौजूद रहना था. पीएम मोदी आज सुबह 10:30 बजे गोवा-मुंबई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले थे, लेकिन बालासोर ट्रेन हादसे को देखते हुए कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया. कोंकण रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने का समारोह रद्द कर दिया गया है और अब रेल मंत्री अश्विनी ओडिशा में दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे. हालांकि उन्होनें घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा ले लिया.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493