Weather News Today: यूपी-बिहार-झारखंड समेत देश के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं. भीषण गर्मी से ओडिशा, बलिया और बिहार में बीते तीन दिन में 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. वहीं, कई ऐसे राज्य भी हैं जहां पर बारिश हो रही है. दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह कई जगहों पर हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, यमन, ईस्ट मध्य प्रदेश, वेस्ट बंगाल में हीटवेव (लू) चलने का अलर्ट जारी किया है.
dharmpath.com dharmpath