दिल्ली में साफ रहेगा मौसम

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह सुहावनी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही, लेकिन दोपहर में मौसम साफ रहेगा।”

दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 76 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई, जबकि दृश्यता 1,000 मीटर तक दर्ज की गई।

राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 6.2 डिग्री सेल्सियस रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493