Weather Update Today: मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने शनिवार सुबह बताया कि उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौडी और नैनीताल में अलग-अलग स्थानों पर तूफान और बिजली गिरने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को उत्तराखंड के सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने 2 दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर सभी जिलों के आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने की सलाह दी है.
dharmpath.com dharmpath