manipur-मणिपुर में सौ दिनों से अधिक समय से जारी हिंसा के बीच राज्य के दस आदिवासी विधायकों ने 21 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में शामिल होने से इनकार कर दिया है. इन विधायकों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कहा कि विधानसभा मेईतेई बहुल क्षेत्र इंफाल में है. इन 10 विधायकों में से सात सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के हैं. इन्हीं 10 विधायकों ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें अनुरोध किया गया था कि पांच पहाड़ी जिलों के लिए अलग मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक या इसके समकक्ष पद बनाए जाएं.
dharmpath.com dharmpath