स्वच्छ भारत अभियान पर स्मारक डाक टिकट

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत डाक विभाग ने स्वच्छ भारत की थीम पर स्मारक डाक टिकट जारी किए हैं। केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने इन डाक टिकटों को जारी किया।

इस अवसर पर प्रसाद ने कहा, “स्वच्छता महात्मा गांधी को भी बेहद प्रिय थी, उनके द्वारा शुरू किए गए सत्याग्रह के आदर्श को ध्यान में रखते हुए हमें स्वच्छाग्रह को अपने अंदर विकसित करने की आवश्यकता है।”

उन्होंने सभी नागरिकों से पूरी तन्मयता से स्वच्छ भारत अभियान में भागीदारी करने और देश में स्वच्छता तथा स्वस्थ रहने की संस्कृति विकसित करने के लिए कार्य करने का आग्रह किया।

मंत्री ने उम्मीद जताई की कि स्वच्छ भारत पर जारी डाक टिकटों के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा दो अक्तूबर, 2014 को शुरू किए गए इस अभियान को प्रोत्साहन और गति मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती तक स्वच्छ बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए इस अभियान की शुरुआत की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493