लॉस एंजेलिस, 1 फरवरी (आईएएनएस)। रैपर केनी वेस्ट ने एक गाने के माध्यम से यह संकेत दिया है कि उनकी अपनी करीब दो साल की बेटी नॉर्थ को घर में ही पढ़ाने की योजना है।
वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के अनुसार, केनी ने यह खुलासा किया है कि उनकी बेटी निकट भविष्य में पब्लिक स्कूल में नहीं जाएगी।
शुक्रवार सुबह ऑनलाइन हुए अमेरिकी हिप हॉप आर्टिस्ट बिग सीन के नवीनतम गाने ‘ब्लेसिंग’ में केनी ने अपनी बेटी के भविष्य के बारे में रैप किया है।
उन्हें कहते सुना गया, “अपने घरेलू स्वीमिंग पूल में कई चक्कर लगाए। मेरी बेटी वहां पढ़ाई कर रही है। मैं धन्य हूं।”
dharmpath.com dharmpath