दिल्ली की वुशु टीम केरल रवाना

नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की 11 सदस्यीय वुशु टीम 35वें राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को केरल रवाना हो गई।

इस बार वुशु स्पर्धा में केवल 15 स्वर्ण पदक जीते जा सकते हैं। पिछले राष्ट्रीय खेलों में इस स्पर्धा में कुल 40 स्वर्ण पदक प्रदान किए गए थे।

चोट के कारण एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले नरेंद्र ग्रेवाल और विश्व कप में स्वर्ण हासिल करने वाले संतोष कुमार हिस्सा नहीं लेंगे।

रांची में 2011 में आयोजित 34वें राष्ट्रीय खेलों में दिल्ली की टीम ने 10 स्वर्ण, पांच रजत और पांच कांस्य पदक जीता था। टीम मणिपुर के बाद दूसरा पायदान हासिल करने में कामयाब रही।

टीम : मनोज कुमार, सुरज सिंह पटेल, ललित यादव, शशी तमांग, राकेश हल्दर, डेजी, डिंपी।

कोच : राजवीर सिंह और लोकेश कुमार।

प्रबंधक : नरेंद्र शर्मा और राजेश कुमार।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493