समाचार एजेंसी एएफ़पी ने पेरिस के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि विमान के यात्रियों को हिरासत में लिया है और ये ‘मानव तस्करी के पीड़ित’ हो सकते हैं.
ये विमान संयुक्त अरब अमीरात से रवाना हुआ था और अभी भी वैट्री हवाइअड्डे पर है. ये यहां ईंधन भरने के लिए उतरा था.
जानकारी में बताया गया है कि इस ए340 विमान का संचालन रोमानिया की कंपनी लेजेंड एयरलाइंस करती है.
एएफ़पी के अनुसार, इस ख़बर के बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र के मुताबिक़, इन भारतीय यात्रियों की योजना सेंट्रल अमेरिका जाकर अवैध तौर पर अमेरिका या कनाडा में प्रवेश करने की थी.
dharmpath.com dharmpath